PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि महंगाई पर लगाम लगाने से पहले कांग्रेस को अपने कार्यकाल पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में महंगाई दर 25 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। (PAHAAD NEWS TEAM)

https://youtu.be/o6WC-G1lS5M

भगत ने कहा कि कोविड की वजह से पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई, लेकिन पीएम मोदी के बेहतर प्रबंधन के कारण लोगों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगाने और उत्पादन में कमी के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसी परिस्थितियों में भी, पीएम मोदी के करिश्माई नेतृत्व ने देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रण में रखा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी के कुशल नेतृत्व में एक पारदर्शी बजट पेश किया है। पेट्रोल और डीजल में सेस लगाना अन्नदाताओं की सुविधा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम है। (PAHAAD NEWS TEAM)

आंकड़ों का हवाला देते हुए, भगत ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में मोदी सरकार में वृद्धि दर सबसे अधिक थी और महंगाई सबसे कम रही है । 2018-19 में मोदी सरकार आने के बाद, जीडीपी 7.3 थी और महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रही है। मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ सबसे अधिक है। 2009 और 2014 के बीच मनमोहन सरकार में अर्थव्यवस्था 6.7 की औसत दर से बढ़ रही थी, जबकि मोदी सरकार में यह 7.5 है। मोदी के कुशल प्रबंधन के कारण, विदेशी कंपनियां देश में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी के कुशल नेतृत्व में एक पारदर्शी बजट पेश किया है। पेट्रोल और डीजल में सेस लगाना अन्नदाताओं की सुविधा और संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाया गया कदम है। (PAHAAD NEWS TEAM)