देहरादून : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों देहरादून और मसूरी की घाटियों का लुत्फ उठा रहे हैं. रविवार को वह राजपुर रोड स्थित ओर्चिड रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां अचानक उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ जमा होने लगी। इस दौरान कई फैन्स ने सुनील शेट्टी के साथ फोन में सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि वह निजी काम से देहरादून आए है।

सुनील शेट्टी ओल्ड मसूरी रोड के एक होटल में ठहरे

सुनील शेट्टी शुक्रवार को देहरादून पहुंचे। यहां वह ओल्ड मसूरी रोड स्थित एक होटल में अकेले रह रहे हैं। रविवार की सुबह नजीबाबाद गए और दोपहर में वापस आ गए। इस दौरान वह राजपुर रोड स्थित ओर्चिड रेस्टोरेंट पहुंचे। वहाँ उपस्थित लोगों को भी उन्हें सामने देखकर यकीन नहीं हो रहा था. बाद में उनके फैन्स ने सुनील शेट्टी के साथ फोटो खिंचवाई ।

इस दौरान वह राजपुर रोड स्थित अम्मा कैफे में चाय-वेज सैंडविच खाकर ओर्चिड रेस्टोरेंट गए और यहां भी कई व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फिल्म निर्माता सुमित अदलखा ने बताया कि वह एक-दो दिन देहरादून में रहेंगे। इसके बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे। वह यहां किसी शूटिंग के लिए नहीं बल्कि पर्सनल काम से आए हैं।इस अवसर पर केडी मिश्रा, प्रकाश चंद मिश्रा, नीलिमा मिश्रा, गंगा रावत, संतोष गौड़, डीएस रावत, योगेश बिष्ट मौजूद थे।