नरेन्द्रनगर , टिहरी गढवाल Pahaadnews Team,

श्रीमती तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढवाल द्वारा थाना नरेन्द्रनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना नरेन्द्रनगर श्री प्रदीप पन्त द्वारा का एसएसपी अभिवादन किया गया तथा सर्वप्रथम सलामी ली गई व SSP द्वारा सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया, जिसके पश्चात SSP द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, सीसीटीएनएस कार्यालय, बन्दी गृह, भोजनालय, बैरक, हवालात, शौचालय, महिला बैरक, आपदा उपकरण रख रखाव संबंधी कक्ष इत्यादि को चैक किया गया साथ ही माल खाने का निरीक्षण किया, जिसमें SSP द्वारा शस्त्रों एवं आपदा प्रबन्धन के सामान का निरीक्षण किया गया बाद निरीक्षण कर्मचारियों द्वारा अस्लाह/कारतूस की जानकारी/हैंडलिंग करवायी गयी। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे-अपराध रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा श्री प्रदीप पन्त प्रभारी निरीक्षक थाना नरेन्द्रनगर को अभिलेखों के रख-रखाव व उनसे सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बाद निरीक्षण SSP द्वारा थाना नरेन्द्रनगर पर नियुक्त सभी
अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ गोष्ठी की गयी तथा उनकी समस्या एवं सुझाव के बारे मे जानकारी की गयी व वआवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,

https://www.youtube.com/watch?v=DBJ3Of6KCx0&list=PLT8qV_eNPpVJ6FuiqxtTOh9PWaPUTtKdc

दिये आवश्यक निर्देश

1-थाना नरेन्द्रनगर क्षेत्र में अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, महत्वपूर्ण जानकारी रखने आदि संबंधी निर्देश दिये गये।
2-थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखे।
3- नशे के विरूद्ध आम जन मानस को जागरूक करें व थाना क्षेत्रान्तर्गत नशीले पदार्थो/मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले व्यक्तियो पर विशेष ध्यान रखे।
4-पुलिस का प्रथम दायित्व पीडित की सहायता, सुरक्षा, रहना चाहिए।
5- थाने पर आने वाले प्रत्येक पीडित/व्यक्ति से शिष्टाचार के साथ व्यवहार करें। पीडित की बात को ध्यानपूर्वक सुने तथा उसे शिकायत की रिसिविंग अवश्य दें।
6- आपदा उपकरणों को समय समय पर चैक करते रहे तथा कार्मिको को उनका प्रशिक्षण कराते रहे।
7- थाने पर नियुक्त प्रत्येेक कर्मी आपदा उपकरणो की अवश्य जानकारी रखे।
8- कर्मचारियो हेतु प्रत्येक दिवस शुद्ध भोजन बने। आहार पौष्टिकता का ध्यान रखा जाये। साथ थाना परिसर की प्रत्येक दिवस साफ सफाई करायी जाये।
9-थाना क्षेत्र से संबंधित जिन व्यक्तियो के पास विभिन्न प्रकार के शस्त्र है उनका नियमानुसार सत्यापन कराये।
साथ ही जनता के प्रति व्यवहार अच्छा रखने व लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और कहा कि बेहतर तरीके से अपराध पर नियंत्रण करे और जनता के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकार नरेन्द्रनगर श्री महेश चंद्र बिंजोल, नव नियुक्ति पुलिस उपाधीक्षक श्री रविन्द्र चमोली, प्रभारी निरीक्षक थाना नरेंद्रनगर श्री प्रदीप पंत आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।