रुद्रपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रपुर पहुंचे महेंद्र भट्ट. इस दौरान उन्होंने बीजेपी की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोगों से अपील की है और लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर भी कटाक्ष किया.
आपको बता दें कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट देर शाम रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान पहली बार जिले में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. आज सुबह उन्होंने संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेते हुए लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता के अमृत उत्सव के कारण 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड और ग्रामीण इलाकों में तिरंगा यात्रा निकालेंगे और घरों में तिरंगा बांटेंगे.
कांग्रेस की तिरंगा यात्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह देखना होगा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगा फहराया जाता है या नहीं. उन्होंने कहा कि तिरंगा किसी राजनीतिक दल का नहीं है।


Recent Comments