रुद्रपुर : बैगुल डैम में मछली पकड़ने गए युवक को आदमखोर मगरमच्छ ने गहरे पानी में खींच लिया. घटना की सूचना पर पुलिस व मत्स्य विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है. लेकिन, अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

पुलभट्टा थाना क्षेत्र के बेगुल बांध में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ ने घसीटा. युवक के साथ आए किशोर ने देर शाम परिवार को घटना की जानकारी दी तो हंगामा हो गया। घटना की सूचना पर मत्स्य विभाग के अधिकारी व पुलभट्टा पुलिस रात में मौके पर पहुंची और युवक की तलाश की. टीम ने युवक को खोजने के लिए मोटरबोट भी मंगवाई। लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण युवक का कोई पता नहीं चल सका।
युवक पुलभट्टा थाना क्षेत्र के सुखरंजन नई बस्ती शहदौरा का रहने वाला है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बारा चौकी प्रभारी दिनेश भट्ट ने बताया कि सूचना बीती देर रात मिली, जिसके बाद ग्रामीणों व मत्स्य विभाग ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश की. लेकिन अंधेरा और बारिश के कारण तलाशी अभियान पूरा नहीं हो सका। ऐसे में सुबह से फिर से युवक की तलाश की जा रही है।


Recent Comments