देहरादून : आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है. उत्तराखंड में भी आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले कैंट स्थित अपने आवास पर झंडा फहराया और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

आज पूरा देश 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित अपने आवास पर सुबह 8:30 बजे सबसे पहले झंडा फहराया। मुख्यमंत्री आवास पर झंडा फहराते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी. साथ ही सभी कर्मचारियों और प्रशासन के लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम धामी के साथ उनकी पत्नी गीता धामी, उनके बच्चे और मां भी मौजूद थे.
छह पुलिस अधिकारियों को मिलेगा पुलिस पदक और राष्ट्रपति पदक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के छह पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करेंगे. यह मेडल पुलिस कर्मियों को पुलिस में उनके विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है। सीएम धामी परेड ग्राउंड में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. इसके अलावा दोपहर 12:10 बजे गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सीएम धामी झंडा फहराएंगे. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

