यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार की नीति और मंशा बहुत स्पष्ट है। किसी का हाथ कितना भी लंबा क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि किसी भी क्षेत्र में भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं है. सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। इसमें शामिल हर व्यक्ति को पकड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि सरकार भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की चिंताओं को भी गंभीरता से ले रही है.

उम्मीदवारों का समय बर्बाद न करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। परीक्षा समय पर कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक परीक्षार्थियों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा. परीक्षा के लिए यदि अन्य एजेंसियों की भी मदद लेनी पड़े तो भी सरकार मदद लेगी।
‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर धामी ने कहा कि इस पवित्र अभियान में हर व्यक्ति ने हिस्सा लिया है. अब सभी को नियमों के अनुसार पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करनी चाहिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले उम्मीदवारों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है।
पुष्कर सिंह धामी, सीएम