मुंबई: गुरुवार को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिग बी अमिताभ बच्चन से उनके मुंबई स्थित आवास पर मुलाकात की। गडकरी ने बिग बी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन देने का आह्वान किया। इस मुलाकात के दौरान अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अक्सर मुंबई के यातायात कानूनों को लेकर चिंता व्यक्त की है।
वे जल्द ही सड़क सुरक्षा में सुधार के मिशन में शामिल हो सकते हैं। दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीरें नितिन गडकरी के ऑफिस से ट्वीट की गई हैं. ट्वीट में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुंबई में अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। गडकरी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मिशन को लेकर इस मिशन को मजबूत करने के लिए अमिताभ से सहयोग मांगा.
सड़क हादसों में हर साल 1.5 लाख लोगों की मौत होती है। यह आंकड़ा युद्ध में मरने वालों की संख्या से ज्यादा है. सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट के रूप में देखा जाता है। हादसों को कम करने के उपाय किए जा रहे हैं। रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट 2019 के मुताबिक 2019 में देश में 4 लाख 49 हजार 2 हादसे हुए और 1 लाख 51 हजार 113 लोगों की मौत हुई.
वहीं, 4 लाख 51 हजार 361 लोग घायल हुए। कुल सड़क हादसों में मरने वालों में 84 प्रतिशत 18 से 60 वर्ष के आयु वर्ग के थे। जबकि हादसों में मारे गए और गंभीर रूप से घायल होने वालों में 54 प्रतिशत पैदल यात्री, साइकिल चालक और दोपहिया वाहन थे। हर चार मिनट में एक दुर्घटना होती है।


Recent Comments