मसूरी : देहरादून के झड़ीपानी के पास एक बोलेरो (मसूरी झड़ीपानी बोलेरो हादसा) घने कोहरे के कारण करीब 300 मीटर गहरी खाई में बेकाबू होकर गिर गयी . इसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी कोतवाल दिग्पाल सिंह के नेतृत्व में मसूरी पुलिस, दमकल सेवा और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से मसूरी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार (मसूरी नायब तहसीलदार) भोपाल सिंह चौहान प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया. वहीं उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. नायब तहसीलदार ने बताया कि देर शाम घने कोहरे के कारण देहरादून से मसूरी आ रही जीप यूके07सी 0882 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी (मसूरी झड़ीपानी सड़क दुर्घटना). जिसमें सवार राकेश थपलियाल (34) पुत्र नथीराम थपलियाल निवासी बार्लोगज व जमीर अहमद (45) पुत्र नजीर अहमद निवासी झड़ीपानी गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों और पुलिस के साथ दमकल कर्मियों ने घायलों को बचाया। इसके बाद उन्हें 108 की मदद से उप जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उनके द्वारा घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

