मसूरी : मसूरी से नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मसूरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। वही आरोपी फरार है। तलाशी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है।

मसूरी कोतवाल दिग्पाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने मसूरी कोतवाली में शिकायत की थी. जिसमें उसने बताया कि काशपुर बिजनौर निवासी नानू उर्फ आदित्य (19 वर्ष) उसकी बेटी (16 वर्ष) को बहला-फुसलाकर देहरादून से मसूरी के एक होटल में ले गया. यहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसे होटल में छोड़ कर फरार हो गया.
कोतवाल ने बताया कि पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में अपनी मां को बताया. जिसके बाद पीड़िता की मां ने मसूरी कोतवाली में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने इसकी तलाश के लिए एक टीम बनाई है। युवक मसूरी के उसी होटल में काम करता था, जिसकी भी जांच की जा रही है। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा.

