एशिया कप : भारत ने एशिया कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 147 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में भारत की टीम ने पांच विकेट शेष और दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। हार्दिक पांड्या भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। दबाव में बेहतरीन पारी खेलते हुए उन्होंने 17 गेंदों में 33 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए और मैच भारत के नाम कर दिया।
इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए तीन विकेट भी लिए थे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 97/3 था। ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम दबाव बनाने में सफल हो सकती है, लेकिन जडेजा एयर पांड्या ने बड़ी सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत लिया.

टीम इंडिया ने एशिया कप 2022 में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 10 विकेट पर 147 रन ही बनाने दिए. और भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया. विराट कोहली 35 रन बनाकर अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे। उन्हें मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया।
भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। केएल राहुल (0) को नसीम शाह ने बोल्ड किया। भारत को दूसरा झटका आठवें ओवर में लगा। रोहित शर्मा (12) को मोहम्मद नवाज ने इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया।
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट लिए। वहीं हार्दिक पांड्या ने तीन, अर्शदीप सिंह ने दो और आवेश खान ने एक विकेट लिया।
आखिरी ओवर में अर्शदीप ने शाहनवाज दहानी (दो छक्कों की मदद से 6 गेंदों में 16 रन) को 11 रन पर बोल्ड कर पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया। हारिस राउफ 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
19वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर ने शादाब खान (10) और नसीम शाह (0) को आउट कर 12 रन दिए.
अर्शदीप ने मोहम्मद नवाज (1) को आउट कर पाकिस्तान को 114 रन पर सातवां झटका दिया।
भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान को छठा झटका दिया. उन्होंने आसिफ अली (9) को पवेलियन भेजा।
पांड्या ने पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया. उन्होंने खुशदिल शाह (2) को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया।
मोहम्मद रिजवान के रूप में पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. रिजवान (43) को हार्दिक पांड्या ने आवेश खान के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान को तीसरा झटका. इफ्तिखार अहमद (28) को हार्दिक पांड्या ने दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान को दूसरा झटका फखर जमान (10) के रूप में लगा, उन्हें आवेश खान ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच कराया।
पहले ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद रिजवान को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया, लेकिन रिव्यू लेने के बाद वह बच गए।
इस मैच में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। यह एशिया कप के 15वें सीजन का सिर्फ दूसरा मैच है, लेकिन यह किसी फाइनल से कम नहीं है। आवेश खान टीम में हैं। विराट कोहली अपना 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने आए हैं। वह तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

