वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढवाल ने आदेशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा 32 वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के दृष्टिगत *सड़क सुरक्षा अभियान के जनपद के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सड़क सुरक्षा के तहत अभियान चलाकर बिना हेलमेट सीट बेल्ट का प्रयोग करने के सम्बन्ध में थाना क्षेत्रान्तर्गत आम जन / विद्यालय में छात्रों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का प्रयोग करने के सम्बन्ध में जागरूक किया, साथ ही सार्वजनिक स्थानों /बाजार / टैक्सी स्टैण्ड में आम जन मानस को एकत्रित कर सड़क सुरक्षा/ यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने तथा नाबालिग बालक-बालिकाओ के वाहन न चलाने हेतु अवगत कराया गया । सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ड्राइविंग करते वक़्त मोबाईल पर बात न करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने व गाड़ियों में रिफ्लेक्टर का उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। सडक सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आम जन को यातायात के नियमो के संबंध मे जागरूक करते हुए जीवन रक्षा करना है।
जनपद के सभी कोतवाली/थाना /चौकी प्रभारियों द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह से संबंधित जनता को जागरूक करने के लिए मुख्य चौराहों में पम्पलेट, बैनर व स्टिकर चस्पा किए गये तथा आम जनमानस को यातायात जागरूक सम्बन्धी पम्पलेट वितरित किये गये, जिसके क्रम में चौकी कुमाल्डा थाना चंबा पुलिस द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूबडा प्रांगण में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापकगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई ,जिसमें लोगो को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया गया व नए मोटर वाहन अधिनियम में बढ़े हुए जुर्माने के बारे में बताया गया, साथ-साथ साइबर अपराध,नशे के दुष्प्रभाव व महिला संबंधी अपराधों के प्रति विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध मे जनपद पुलिस का यातायात जागरुकता अभियान लगातार जारी है।