मसूरी : कैंपटी रोड फायर स्टेशन के पास देर शाम अनियंत्रित होकर एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मसूरी पुलिस फायर स्टेशन के कर्मियों ने बचाया और इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उप जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है
जानकारी के अनुसार चालक मसूरी गांधी चौक पर यात्रियों को उतारकर वापस कैंपटी रोड दमकल स्टेशन के पास बस खड़ा कर रहा था. इस दौरान बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई । इस हादसे में बस कंडक्टर व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को रेस्क्यू कर मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है। नायब तहसीलदार भूपाल सिंह चौहान भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच कर रहे हैं.

