टिहरी : चंबा से ऋषिकेश जा रही एक स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया है । हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि स्कूटी नंबर UK 17 AH 5 663 चंबा से ऋषिकेश जा रही थी , जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस चौकी नागणी से करीब 2 किमी आगे ऋषिकेश की ओर अनियंत्रित ड्राइविंग के कारण स्कूटी सड़क पर (टिहरी सड़क दुर्घटना) फिसल गई। हादसे में दोनों स्कूटी सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम विकास कोठारी पुत्र रमेश कोठारी दूसरे का नाम रमेश कोठारी पुत्र यशोधरा नंद कोठारी निवासी गांव हडंब थाना चंबा जिला टिहरी गढ़वाल और दोनों पिता पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रमेश कोठारी हरिद्वार में बागवानी विभाग में कार्यरत थे और चंबा के रहने वाले थे।
दोनों मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बोराड़ी भेज दिया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

