देहरादून : मशहूर गायक पवनदीप राजन ने बुधवार को मुख्यमंत्री केम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके संगीत निर्देशन में हिंदी और नेपाली भाषा में बनी फिल्म प्रेम गीत 3 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।

पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना मुख्यमंत्री ने की तथा फिल्म के सफल प्रदर्शन के लिये शुभकामनाये दी।
मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के प्रयासों की सराहना की और फिल्म की सफल रिलीज के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निर्माता निर्देशक सुभाष काले व सन्तोष सेन, अभिनेता प्रदीप खड़का, अभिनेत्री क्रिस्टियाना गुरूंग डॉक्टर सुनील भट्ट समाजसेवी जतिन विक्रम रावत रणवीर सिंह चौहान आदि भी उपस्थित थे।


Recent Comments