मसूरी : द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल देहरादून की डॉ. अन्नपूर्णा तथा ब्रहमचारिणियों द्वारा आर्य समाज मसूरी के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम में देवयज्ञ किया गया. यज्ञ के बाद पंडित दिनेश पथिक ने अपने मधुर भजनों से सभी को प्रसन्न किया।
आर्य समाज मंदिर सभागार में आयोजित वार्षिक उत्सव के मुख्य वक्ता आचार्य डॉ कपिल मलिक ने भक्तों को समझाया कि प्रथम ईश्वर परमपिता है। माता, पिता, शिक्षक, अतिथि और पति, पत्नी को व्यवहार के देवताओं में गिना जाता है।
इन सभी की श्रद्धा भाव सेवा, सत्कार करना ही इनकी पूजा है। कार्यक्रम में विद्वानों के वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के जीवन में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर विचार प्रस्तुत किए, जो छात्रों को बहुत सुंदर लगे, साथ ही छात्रों को मांस और नशीला पदार्थ न खाने का संकल्प भी दिया गया। अजय कुमार आर्य एडवोकेट गाजियाबाद यज्ञ के मेजबान थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद रस्तोगी ने बखूबी किया।
कार्यक्रम में शहर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंत में आचार्य डॉ. अन्नपूर्णा ने यजमानों को आशीर्वाद दिया। आर्य समाज के अध्यक्ष नरेंद्र साहनी ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य एवं अतिथि उपस्थित थे।

