मसूरी : एक बाइक सवार होटल गेटवे के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय निवासी अनिल सिंह अन्नू और दिल्ली के डॉक्टर गौरव चावल और डॉ शिखा ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी कार से मसूरी उप जिला अस्पताल पहुंचाया.

जहां दिल्ली के दोनों डॉक्टरों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का उप जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मदद से इलाज किया.

मसूरी पुलिस ने बताया कि घायल विनोद पुत्र छट्ठू साहनी उम्र 45 वर्ष मसूरी किताबघार गड्डी खाना का निवासी है. वह मसूरी गड्डी खाने में कबाड़ी का काम करता है। उन्होंने बताया कि विनोद दोपहर में किसी काम से मसूरी पेट्रोल पंप जा रहा था। तभी मसूरी गेटवे होटल के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। जिससे वह पहाड़ से टकरा गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली के डॉ गौरव चावल और डॉ शिखा ने बताया कि वे मसूरी घूमने आए थे। भट्टा फॉल से लौटते समय उन्होंने सड़क के किनारे एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में देखा। जिसके बाद वे उसे अपनी कार में अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसका इलाज किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने डॉक्टर के धर्म का पालन करते हुए घायलों की मदद की और उनका इलाज किया।