अंकिता भंडारी मर्डर : अंकिता भंडारी के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस के मुताबिक अंकिता की हत्या के बाद उसके शव को चीला बैराज में फेंक दिया गया था.

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हमारे बीच नहीं रही। पुलिस ने रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

आरोपियों ने खुलासा किया है कि एक सुनसान जगह पर ले जाकर अंकिता भंडारी को शराब पिलाई गई और उसके बाद अंकिता की हत्या कर उसे चीला बैराज में फेंक दिया गया. वही अंकिता का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है.

अंकिता भंडारी मर्डर : बीजेपी नेता का बेटा है मुख्य आरोपी
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य आरोपी बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड स्थित गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंड़ारी के मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

अंकिता भंडारी मर्डर : क्या है पूरा मामला?

दरअसल पौड़ी की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी 19 सितंबर से लापता थी। अंकिता भंडारी गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजार्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं। रिजॉर्ट में रहने के लिए अंकिता को अलग कमरा भी दिया गया था।

अंकिता के लापता होने के बाद जब लड़की के पिता व अन्य परिजन गंगा भोगपुर पहुंचे तो उन्होंने रिजॉर्ट में मौजूद स्टाफ से पूछताछ की तो सभी के अलग-अलग बयान सामने आए.

जिस पर लड़की के पिता ने शक जताया और सब-इंस्पेक्टर को शिकायत दी. जिसमें रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों की भूमिका पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई.