अंकिता को इंसाफ दिलाने की आवाज सोशल मीडिया पर ऐसी उठी कि ट्विटर पर ट्रेंड शुरू हो गया। एक तरफ जहां राज्य में गम, गुस्सा और गड़गड़ाहट थी। वहीं इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर आवाज भी उठी. हंगामे के बीच सोशल मीडिया यूजर ने सिस्टम की जमकर खिंचाई भी की।
निशाने पर बीजेपी नेता
शनिवार को ट्विटर और फेसबुक पर लाखों पोस्ट किए गए। बीजेपी नेता विनोद आर्य लोगों के सबसे बड़े निशाने पर थे. वह शनिवार को पूरे दिन ट्विटर पर टॉप 20 में ट्रेंड करते रहे। शाम 5 बजे तक 23 हजार यूजर्स ने विनोद आर्य को लिखकर कार्रवाई की मांग करते हुए ट्वीट किया था। वहीं ऋषिकेश, जस्टिस फॉर अंकिता, अंकिता भंडारी नाम से हैशटैग भी टॉप ट्रेंडिंग में शामिल रहे। अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। बीजेपी नेता विनोद आर्य की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह संघ और बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं.

फांसी की मांग
फेसबुक पर राजस्व पुलिस की लापरवाही, आरोपियों के इतिहास, रिजॉर्ट पर बुल्डोजर, अंकिता के होनहार , आरोपित को फांसी देने की मांग को लेकर वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर अंकिता के मोबाइल के स्क्रीन शॉट भी चल रहे हैं।
सीएम ने यह भी जानकारी दी कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद ट्विटर, फेसबुक के जरिए घटना के संबंध में पूरी तरह सक्रिय हैं। वह लगातार घटना को लेकर एक्शन अपडेट ट्वीट कर रहे हैं। उधर, डीजीपी अशोक कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी भी सोशल मीडिया पर कार्रवाई की जानकारी देते रहे.
नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ गुस्सा
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नेताओं, मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं। सवाल उठाया गया कि नेताओं ने इस मामले में चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी। वहीं जब जनता ने कई नेताओं को ट्रोल करना शुरू कर दिया तो कुछ देर बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और इसमें सरकार के संवेदनशील होने को लेकर ट्वीट किया.

