टिहरी : कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान मेला अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार ने रिबन काटकर फुटबॉल मैच का उद्घाटन किया. पहला मैच ऋषिकेश यूनाइटेड और कोटद्वार की टीम के बीच खेला गया। इस दौरान ऋषिकेश युनाइटेड ने कोटद्वार की टीम को 4-0 से हराकर मैच जीत लिया। मेला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेल खेलने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 20 टीमें भाग लेंगी।
प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, साकेत बिजल्वाण, जिला खेल अधिकारी संजीव पौरी, चंद्रदेव नौटियाल, राजपाल नेगी, सूर्यपाल चौहान, यशपाल रावत, अरविंद ध्यानी, विक्रम बिष्ट, अमित पंवार, सुरेश चमोली, मनीष रावत, राजू भारती आदि मौजूद थे. .

