क्रिकेट : इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शनिवार को भारत ने नमन ओझा के शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका 18.5 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी।

पहले संस्करण के फाइनल में भी दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ, जहां इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता।

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, जिससे टीम को लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया। दूसरे ओवर में जयसूर्या 5 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। कप्तान तिलकरत्ने दिलशान 15 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। गुणारत्ने ने 17 गेंदों में 19 रन बनाए। थरंगा 10 रन बना सके। जीवन मेंडिस ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए। ईशान जयरत्ने ने 22 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया लीजेंड्स ने नमन ओझा के मजबूत शतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 108 रन बनाए।

सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर फाइनल में बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह पहली ही गेंद पर खुद पवेलियन लौट गए। सुरेश रैना भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विनय कुमार ने नमन ओझा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। विनय 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। युवराज सिंह ने 13 गेंदों में 19 रन का योगदान दिया। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। श्रीलंका के लिए नुवान कुलशेखरा ने तीन विकेट लि