मुंबई:

रिलायंस ज्वेल्स भारत में आभूषणों के अग्रणी ब्रांडों में से एक है, जिसे विभिन्न कला एवं संस्कृतियों, परंपराओं और मान्यताओं से प्रेरित अपने अलग-अलग तरह के ज्वेलरी कलेक्शन के लिए जाना जाता है, और इस ब्रांड के आभूषण सही मायने में भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को दर्शाते हैं। ओडिशा से प्रेरित उत्कल कलेक्शन से लेकर बनारस से प्रेरित काश्यम और कच्छ से प्रेरित रणकार कलेक्शन तक, रिलायंस ज्वेल्स ने विभिन्न प्रकार के अपने आभूषणों के डिजाइनों के जरिए भारत की समृद्ध एवं विविधतापूर्ण विरासत को सामने लाना जारी रखा है।     इस बार त्योहारों के अवसर पर रिलायंस ज्वेल्स ने सोने और हीरे के आभूषणों के एक शानदार कलेक्शन “महालया” को लॉन्च किया है। यह कलेक्शन महाराष्ट्र के वैभव और यहाँ की शोभा से प्रेरित है, जिसे आने वाले पावन व पुनीत त्योहारों के उपलक्ष्य में बाजार में उतारा गया है। महालया नाम महानता और सुंदरता की चरम सीमा का प्रतीक है, जिसमें महा का मतलब महान और आलय का मतलब सौंदर्य है, जो महाराष्ट्र में जीवन के लगभग सभी पहलुओं में पाया जाता है।       

Reliance Jewels Launches Mahalaya Collection This Festive Season
रिलायंस ज्वेल्स ने इस बार फेस्टिव सीजन में महालया कलेक्शन को लॉन्च किया

इस कलेक्शन को सिर्फ आमंत्रण पर आधारित एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ लॉन्च किया गया, जिसमें रिलायंस ज्वेल्स ने शोस्टॉपर जेनेलिया देशमुख के साथ एक एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शो की मेजबानी की। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों को रिलायंस ज्वेल्स की ओर से पेश किए गए बिल्कुल नए महालया कलेक्शन को बेहद करीब से देखने और अवलोकन करने का अवसर प्राप्त हुआ।