मसूरी :

अंकिता भंडारी को इन्साफ दिलाने के लिए बुलाया गया बंद का असर आज मसूरी में देखने को मिला बाजार पूर्ण रूप से बंद। आज माल रोड पर सारी दुकाने बंद रही। इससे ये देखने को मिल रहा है की अंकिता भंडारी को इन्साफ दिलाने के लिए सब लोग एक जुट हो रहे है।

Massive effect of Uttarakhand bandh in Mussoorie, all shops closed

उधर मसूरी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पहाड़ न्यूज़ को बताया की मसूरी व्यापार संगठन ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाये गए बंद का समर्थन किया और कहा की राज्य सरकार ने अंकिता भंडारी की मामले में (अंकिता ) को न्याय दिलवाने में कोई कसर नी छोड रही है , चाहे हो SIT गठित करने की हो या और अन्य कदम। उन्होंने कहा है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस घटना को काफी घंभीरता से लिया है। दोषियों को सजा दिलवाने के लिए कठोर कदम उठाये जा रहे है।
इसकी जांच उत्तराखण्ड के टॉप लेवल के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा है की इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर हमारी टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने ये बताया की अपराधियों को कठोर सजा मिले ता की यैसी घटनाओ की पुनरावृति ना हो।