देहरादून आईटी पार्क :

आज देहरादून के आईटी पार्क में अंकिता भंडारी को इन्साफ मिले इसलिए मसाल जुलुस निकालकर श्रद्धांजलि दी गई और सभी ने एक साथ हत्यारो को फांसी की सजा की मांग की है। दिन प्रीतिदिन अंकिता केस में लोगो का आक्रोश बढ़ रहा है। अंकिता भंडारी को आज देहरादून के आईटी पार्क में श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिला।


उधर अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर पुलिस रिमांड पर लिए गए तीनों हत्यारोपियों को रविवार को एसआईटी ने पौड़ी जिला कारागार में दाखिल कर दिया। इससे पूर्व एसआईटी ने इस हत्याकांड के तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था। बताया जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर एसआईटी ने आरोपियों से अहम सबूत जुटाए।
श्रद्धांजलि देने वालो में सत्यम भंडारी, सचिन चौधरी, बृजमोहन, आदर्श त्रिवेदी, शुभम, अर्जुन, और दीपक सकलानी आदि लोग मौजूद थे।