धारचूला : बलुवाकोट महाविद्यालय के छात्र भी आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को क्रमिक अनशन पर चले गए। तीसरे दिन पंकज धामी और अभिषेक पैतोला उपवास पर बैठे. उन्होंने कहा कि आठ सूत्री मांगों को छात्र लंबे समय से सभी को बता रहे हैं.कोई भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले ला रहा है।

छात्र संघ अध्यक्ष सागर बिष्ट और अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष शशांक ऐरी ने महाविद्यालय से लगी रेडक्रॉस की 52 नाली और 15 नाली वन पंचायत की भूमि महाविद्यालय को हस्तांतरित करने, खाली पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति, महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने, महाविद्यालय में नए विषयों को मान्यता देने, प्रयोगशाला में लैब सहायक, परिचरों के पद स्वीकृत करने, स्नातक स्तर पर गृह विज्ञान, संगीत, शारीरिक विषयों की स्वीकृति, पुस्तकालय में लाइब्रेरियन पद की स्वीकृति मांगी। इस अवसर पर नगर मंत्री हरीश बिष्ट, मनीष पंत, प्रिया चंद, रेखा ठगुन्ना, लक्ष्मी, अदिति, आदित्य धामी, डिगर सिंह, विवेक कुंवर, सूर्यांशु सिंह, पीयूष, तरुण रावत  आदि उपस्थित थे.