क्रिकेट : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज की बारी है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि विश्व कप में शामिल होने वाली टीम इंडिया का कोई भी मुख्य खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका अपनी पूरी टीम के साथ यहां उतरेगा। शिखर धवन जहां भारत की कमान संभालेंगे, वहीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी टेम्बा बावुमा के हाथों में होगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा यह मैच?
दोनों टीमों के बीच यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस दोपहर 1 बजे होगा और मैच की पहली गेंद दोपहर 1:30 बजे फेंकी जाएगी.
दोनों टीमों के दस्ते
भारत: शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर , शिखर धवन (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ ।
दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी , टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज (उपकप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) ।

