बॉलीवुड न्यूज़ : दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का आज 79 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण बाली ने सुबह साढ़े चार बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया था।

अरुण बाली लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ महीने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। अरुण बाली
एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे थे। यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है। जो नसों और मांसपेशियों के बीच संचार की विफलता के कारण होता है। अरुण बाली के निधन से टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स और फैंस शोक व्यक्त कर रहे हैं. प्रशंसक उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

90 के दशक से शुरू हुआ करियर

अरुण बाली ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में की थी। उन्होंने राजू बन गया जेंटलमैन, खलनायक, जब वी मेट, फूल और अंगारे, केदारनाथ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हर बार अपनी एक्टिंग से एक अलग छाप छोड़ी है. इसके अलावा उन्होंने ‘बाबुल की दुआएं लेटी जा’, कुमकुम जैसे कई सीरियल में काम किया है।