पिथौरागढ़ : उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है. पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश हो रही है। इधर सोन पट्टी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसौड़ के कैनखोला गांव में भारी बारिश हुई. जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और लोग दहशत में आ गए। फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

पिछले तीन दिनों से पिथौरागढ़ जिले में लगातार हो रही है भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस दौरान रविवार की शाम यहां बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने के बाद सोन पट्टी इलाके से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक गदेरा उफान पर बह रहा है। गधेरे में पानी के तेज बहाव में पत्थर और मिट्टी बहते नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बादल फटने से खेत खलिहान पैदल चलने वालों का आवागमन क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

स्थानीय समाजसेवी रमेश चंद का कहना है कि पिछले साल भी इसी जगह बादल फटने से तबाही हुई थी। उपजाऊ भूमि भी बादल फटने से बह गई। इस बार भी बारिश का कहर इसी जगह देखने को मिला है. बडारी कांटेबोरागांव बसौड़ का रास्ता भी घंस रहा है। इसके अलावा बारिश के कारण जिले की कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। लोग घरों में कैद हो गए हैं। खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।