देहरादून : देर रात वर्कशॉप के चौकीदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी संदीप नेगी मे फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विकासनगर के रसूलपुर प्राइमरी स्कूल के सामने स्थित जावेद मोटर वर्कशॉप  में चौकीदार राजकुमार पिछले 4 साल से चौकीदार कर रहा था। राजकुमार डोईवाला थाना क्षेत्र के ग्राम धर्म चक्र निवासी बताया जा रहा है, जिसे देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने लाठियों से पीट-पीट कर मार डाला. सूचना मिलने पर विकासनगर थानाध्यक्ष संदीप नेगी मे फोर्स मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस अधिकारी विकासनगर संदीप नेगी ने बताया कि राजकुमार नाम के चौकीदार की देर रात लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि हत्या किसने की है। पूरी घटना वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।