पौड़ी शहर में जिला प्रशासन की नाक के नीचे होटलों और फड़ फेरीवालों द्वारा नियम विरुद्ध घरेलू सिलेंडर का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. इतना ही नहीं, प्रदूषण के मानकों को ताक पर रखते हुए शहर के व्यापारियों द्वारा नॉन वोवेन थैलों का भी अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है. मामला तब सामने आया जब जिला प्रशासन की टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया।

जिस पर टीम ने होटल व फड़ फेरीवालों को नोटिस जारी किया। वहीं, शहर की विभिन्न दुकानों से करीब 60 से 70 किलो नॉन वोवेन थैलों को भी जब्त किया . डिप्टी कलेक्टरसदर आकाश जोशी के नेतृत्व में पौड़ी नगर स्थित बाजार की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर ढाबों और होटलों में घरेलू सिलेंडरों का जमकर इस्तेमाल हो रहा है.

जिस पर एसडीएम ने ऐसे होटलों और ढाबों से 10 घरेलू सिलेंडर जब्त किए और उन्हें नोटिस भी दिया. साथ ही शहर के आसपास के सभी व्यापारियों को नॉन वोवेन थैलों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई. टीम ने बाजार की विभिन्न दुकानों से करीब 60 से 70 किग्रा थैलों को भी जब्त किया है .