देहरादून : मुख्यमंत्री ने बुधवार को गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले एथलेटिक्स एवं उनके कोचों को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सम्मानित किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के सभी खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रौशन किया है. उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति के साथ-साथ खेलों और खिलाड़ियों के व्यापक हित में कई कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं.
इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स के अध्यक्ष एवं उत्तरांचल ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, उत्तराखंड एथलेटिक्स के सचिव,के.जे.एस.कलसी,कोषाध्यक्ष एमसी शाह, सूरज सिंह पंवार सिल्वर मेडलिस्ट,कुमारी मानसी नेगी सिल्वर मेडलिस्ट,कुमारी रेशमा पटेल ब्रोंज मेडलिस्ट,उनके प्रशिक्षक अनूप बिष्ट देवभूमि द्रोणाचार्य अवार्डी लोकेश कुमार एथलेटिक्स कोच, स्पोर्ट्स कॉलेज मौजूद थे।

