मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में करवा चौथ का उत्सव भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाया गया । इस खास दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
करवा चौथ उत्सव के दौरान महिलाओं ने उपवास रखा और घर पर पूजा की, और दोपहर के बाद वे या तो एक साथ एकत्र हुईं या करवा माता कथा सुनने के लिए मंदिरों में गईं। इस विशेष अवसर पर, रात को चांद दिखने के बाद महिलाओं ने अपने पतियों को छलनी से चांद के दर्शन किए व पूजा करने के बाद व्रत तोड़ा। करवा चौथ पर जब महिलाएं व्रत रखती हैं करवा चौथ पर महिलाएं श्रंगार भी करती हैं और चंद्रमा को देखकर भोजन करती हैं।

पार्को में काफी चहल-पहल देखी गई। वहीं कई इलाकों में महिलाओं ने देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की मंगलकामना की। महिलाओं ने व्रत से संबंधित कथा सुनकर अपने बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्हें उपहार भी दिए गए। व्रत के बाद महिलाओं ने देर रात चांद के दर्शन किए और अपने पति के हाथों जल पीकर व्रत तोड़ा।

