देहरादून : डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित यूकेपीएफएमएस परियोजना की मिड टर्म रिव्यू समीक्षा की बैठक गुरुवार को सचिवालय में हुई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों के प्रमुखों से वित्त विभाग द्वारा प्रोक्योरमेंट ग्रीवेंस मैकेनिज्म पोर्टल (ई-प्रोक्योरमेंट ग्रीवेंस रजिस्ट्रेशन मैकेनिज्म पोर्टल) में तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की.
उन्होंने निर्देश दिया कि 1 करोड़ रुपए से ऊपर के सभी ई-निविदाएं को अनिवार्य रूप से उक्त पोर्टल (http://pgrm.uk.gov.in) प्रकाशित किए जाएं और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव दिलीप जावलकर एवं आयुक्त राज्यकर अहमद इकबाल भी उपस्थित थे।

