अल्मोड़ा : शहर के बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस में देर रात आग लग गई. आग से बीएसएनएल का सर्वर रूम पूरी तरह जल गया है। आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ की संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।
उल्लेखनीय है कि बीएसएनएल को आग लगने से 80 से 90 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे बीएसएनएल के सर्वर रूम में आग लग गई. धीरे-धीरे पूरा सर्वर रूम आग की लपटों में घिर गया। आग लगने की सूचना दमकल को दी गई। प्रभारी दमकल अधिकारी उमेश परगाईं ने बताया कि सूचना पर रात करीब 11 बजे दमकल की टीम को तत्काल रवाना किया गया. दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

आग से बीएसएनएल का पूरा सर्वर रूम जल गया। बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर सुरेश चंद्रा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। इससे बीएसएनएल को करीब 80 से 90 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। इधर, आग लगने के बाद से क्षेत्र के लगभग सभी नेटवर्क प्रदाताओं की संचार व्यवस्था ठप हो गई है.


Recent Comments