ऋषिकेश : कबाड़ घर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना गुमानीवाला में ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में गुरुवार को 50वें दिन भी जारी रहा. इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. चेतावनी दी कि जब तक कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन कहीं और नहीं दी जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए आबादी से दूर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, रंजीत थापा, संदीप कुडि़याल ने कहा कि यदि जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे हाईवे पर चक्काजाम जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. धर्म सिंह क्षेत्री, रमजान, मोहम्मद रफी, नत्थीलाल सेमवाल, लाल सिंह बोरा, राजू गुनसोला, प्रेम सिंह रावत, सुशीला, सुमिता, पूजा थापा, रीना रांगड़, सुमति रावत, विजय, कांता, माला, सुशीला आदि धरने पर रहे.