उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड लोक उत्सव इगास-बगवाल के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय अवकाश की घोषणा की है। आपको बता दें कि यह दूसरा मौका है जब उत्तराखंड में लोक पर्व ईगास को लेकर छुट्टी घोषित की गई है।

इससे पहले पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इगास बगवाल पर राजकीय अवकाश की घोषणा की गई थी। सीएम धामी ने कहा कि इगास बगवाल उत्तराखंड के लोगों के लिए एक विशेष स्थान रखते हैं। यह हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा को जीवित रखने का प्रयास करना चाहिए। हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़े रखना है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला हमारी लोक संस्कृति से जुड़ी है। लोक उत्सव ‘इगास’ हमारी लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह त्यौहार तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारी नई पीढ़ी भी हमारे पारंपरिक त्योहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”

