उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले में नेलांग सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पागल नाले का उद्घाटन हो गया है. 10 करोड़ की लागत से बने इस पुल का उद्घाटन गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया. पागल नाला पुल का निर्माण बीआरओ ने किया है। जिसे आज गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने सेना को समर्पित किया।
वहीं पागल नाला पुल के उद्घाटन के दौरान सेना, बीआरओ, आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे. इस ब्रिज की लंबाई 65 मीटर है। इस पुल के बनने से सीमा का सफर आसान हो जाएगा। हालांकि अभी 4 पुलों का निर्माण होना बाकी है। जिस पर तेजी से काम चल रहा है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह 9:45 बजे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 75 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें वर्चुअल माध्यम से जनता को समर्पित किया. उन्हीं में से एक नेलांग सीमा पर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस पुल को सेना को समर्पित किया गया है। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक ने सेना, आईटीबीपी, बीआरओ के अधिकारियों और जवानों को बधाई दी और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया.

