कोटद्वार : बीरोंखाल प्रखंड के ग्राम मरखोला निवासी सुनीता देवी जंगल में घास लेने गई थी. जहां सुनीता देवी का पैर पहाड़ी से फिसल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल लाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला के सिर पर 22 टांके लगे हैं।
बीरोंखाल के ग्राम मरखोला की घास लेने गई महिला पहाड़ी से फिसल कर खाई में गिरने से सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गयी. गांव के लोग घायल महिला को बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य उपकरण नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने हायर सेंटर कोटद्वार बेस रेफर कर दिया।
घास काटते समय पैर फिसलते ही महिला गहरी पहाड़ी से खाई में गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से घायल महिला को 22 टांके लगे हैं। बीरोंखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गंभीर चोट है. जिसके चलते घायल महिला को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

