रोहित शर्मा : टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जगह बना ली है और अब उसे 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलना है. भारतीय टीम सोमवार को एडिलेड पहुंची थी. इस मैच के लिए, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच से ठीक पहले यानी मंगलवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए।
पहाड़ न्यूज़ संवाददाता हिमाँशु शर्मा के मुताबिक सेमीफाइनल से पहले अभ्यास सत्र में रोहित शर्मा को थ्रोडाउन पर अभ्यास करने के दौरान चोट लग गई और उसके बाद वह आइस पैक लेकर बैठे दिखे. सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है और वह आइस पैक लेकर बैठे हैं. हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद उन्होंने एक बार फिर अभ्यास करना शुरू कर दिया और इससे यह साबित हो गया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पिछले पांच मैचों में कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4,53,15,2,15 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा बल्लेबाजी के मोर्चे पर ज्यादा सफल नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी कप्तानी अब तक काफी अच्छी रही है और उन्हें टीम के अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा समर्थन मिला है.
आपको बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने सुपर 12 चरण में खेले गए 5 में से 4 ग्रुप मैच जीते। ये चार मैच जीतने के बाद उसके 8 अंक हो गए थे और ग्रुप 2 में टॉप पर रहते हुए भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर 4 में पहुंचने वाली टीमें भारत, पाकिस्तान , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। इनमें से पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 9 नवंबर को जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को खेला जाएगा. इसके बाद जीतने वाली दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत 13 नवंबर को होगी।

