जौनसार  : दोस्तों आज मेरे साथ है जौनसार के फेमस पहाड़ी सिंगर सनी दयाल जी है। उनसे मैंने मुलाकात करने का सिलसिला जारी रखा है तो उसी सिलसिले में आज में आपकी मुलाकात जौनसार के फेमस पहाड़ी सिंगर सनी दयाल से करवाने जा रहा हूँ ।

सनी अपने गानों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को पर्दे पर दर्शाते हैं, सनी दयाल जब भी यूट्यूब पर गाना रिलीज करते है, जो वह तेजी से वायरल हो जाता है, गाना एक ही दिन में 50 हजार व्यूज बटोरने में कामयाब रहता है .

सनी दयाल अपने गानों में अभिनय के साथ-साथ गाते भी नजर आते हैं और उन्होंने कई गानों में हीरो और सिंगर दोनों की भूमिकाएं निभाई हैं. जिस प्रकार अधिकांश गढ़वाली गीतों में गैल्याणी का उल्लेख मिलता है,

पहाड़ न्यूज़ के रिपोर्टर उपेंद्र रावत ने फेमस पहाड़ी सिंगर सनी दयाल से कुछ बाते की और ये उनकी बातों के मुख्य अंश है।

आपका कैरियर कैसे शुरू हुआ है ?

मेरा कैरियर इस तरह से शुरू हुआ है मैं जिस परिवार से belong करता हूं मुझे यह चीज विरासत में मिली है और बचपन में गाने बजाने का शौक था मेरे पिताजी हरमोनियम बहुत अच्छा बजाते थे और गाते भी बहुत अच्छा थे कहीं ना कहीं उनसे मुझे पेरणा मिली है इस फील्ड में मैंने डांस से शुरुआत की थी और जब स्टेज में लाइव शो रहते थे तो उसमें हिमाचल और जौनसार कलाकारों के साथ बहुत बहुत काम किया और अपनी पहचान बनाई।

जहां कोई काम नहीं करता था और डर जाता था वहां में एक हिट हो जाता था। जहां कोई खड़ा नहीं होता था वहां सनी खड़ा हो जाता था। दोस्त भी मेरे गाने की तारीफ करते थे। और मेरे दोस्तों ने मुझे गाने के लिए प्रेरणा दी और उसके बाद मैंने 2013 में अपना एक गाना गाया था संजय राणा जी के साथ। यही से मेरी पहली यात्रा शुरू हुई थी। और फिर मैंने लगातार कहीं गाने गाए और मुझे लोगों का प्यार मिलता चला गया और मैं आगे बढ़ गया।

आप का फेमस गाना कौन सा रहा है ?

महासू देवता का भजन मेरा बहुत फेमस रहा है

इस भजन के बाद में मंच पर चला गया था और बहुत कड़ी मेहनत करने के बाद आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूं।

आपके प्रति ओडियन का रिएक्शन क्या रहता है ?

मैंने 100 से अधिक गीत गए हैं और शायद मैंने 500 स्टेज शो किए हैं मुझे मंच पर लोगों का बहुत प्यार मिलता है.

जब बुलेट ट्रेन का शिलान्यास हुआ था तो मैंने उत्तराखंड को री प्रजेंट किया था , और आगे बढ़कर गाना गाया था। और मैं मोदी जी से देहरादून में भी मिला था।

Youtube को आप कैसे देखते हैं ?

यूट्यूब ऐसा जरिया है जिसमें आप रातों-रात स्टार बन जाते हैं जिसमें आप कुछ गाने रिकॉर्ड करके आप खुद वायरल हो जाते हैं और एक ही दिन में करोड़ों लोग देख लेते हैं जब से सोशल मीडिया आया है आपको मुंबई जाने की जरूरत नहीं है। आप यूट्यूब पर कुछ समय देकर आप फेमस हो सकते हैं।

जो यंग जनरेटर सिंगर बनना चाहती है उन्हें आप क्या कहना चाहते हैं ?

जो भी अपनी संस्कृति के लिए इस लाइन में काम करना चाहते हैं आप बिल्कुल आइए और खुलकर काम करिए , दूसरों के गाने की नकल मत करना अपने गाने बनाना यही एक सच्चे कलाकार की पहचान है।

क्या आपकी इच्छा भी बॉलीवुड सिंगर बनने की हुई है ?

नहीं , जो आनंद अपने पहाड़ी गीतों में है वह बॉलीवुड गीतों में नहीं है।

आपके आइडियल कौन है ?

मेरे आइडियल मेरे पिताजी हैं जो बहुत अच्छा गाना गाते है।

जौनसारी के गानों का संगीत बहुत ही खास है, इसकी भाषा भले ही आम श्रोता न समझ पाएं, लेकिन जब भी जौनसारी संगीत बजता है तो हर कोई झूमने पर मजबूर हो जाता है, सनी दयाल जौनसार के मशहूर गायक हैं, इनके कई गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

देहरादून : राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की 83वीं बैठक ,अपर मुख्य सचिव वित्त ने दिए ये निर्देश