टिहरी : विस्थापन की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के समर्थन में उतरे प्रतापनगर के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी ने कहा कि वह आगामी विधानसभा सत्र में महिलाओं की इन समस्याओं को उठाएंगे. आपको बता दें कि स्थानीय लोग विस्थापन की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से पुनर्वास कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं.
प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने महिलाओं के बीच जाकर उनकी समस्या सुनी और उन्हें अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टिहरी बांध परियोजना के कारण पुनर्वास नीति में स्पष्ट लिखा गया है कि जिस गांव के 75 प्रतिशत परिवार डूब क्षेत्र में आ रहे हैं उनमें से 25 प्रतिशत परिवारों को स्वतः ही डूब क्षेत्र का लाभ दिया जाये ।

लेकिन टिहरी बांध परियोजना एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों द्वारा पुनर्वास नीति का अनुपालन नहीं किये जाने को लेकर कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाया जायेगा. क्योंकि आज महिलाएं पुनर्वास कार्यालय के बाहर दिन-रात धरने पर बैठी हैं और प्रशासन ने इन महिलाओं की कोई सुध नहीं ली.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

