चमोली : चमोली के दिगंबर सिंह रावत ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में खिताब जीत लिया है. दिगंबर रावत ने अपने लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी आकिब अली को बुरी तरह मात दी और जीत हासिल की। साथ ही दिगंबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश के साथ जिले का नाम ऊंचा किया है।

दरअसल, दुबई में इंटरनेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप हुई। जिसमें चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के आली गांव के 23 वर्षीय दिगंबर सिंह रावत ने लाइटवेट वर्ग में कमाल कर दिखाया है. उन्होंने अकीब अली को हराकर खिताब जीता। उनकी उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।

चमोली जिले के एक छोटे से गांव से निकले दिगंबर सिंह रावत ने आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है. उनकी इस उपलब्धि पर जिले के वासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चमोली जिले में दिगंबर रावत की प्रतियोगिता को लाइव देखने का जुनून ऐसा था कि लोगों ने राज्य स्तरीय गौचर मेले में बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर उनकी प्रतियोगिता देखी. दिगंबर रावत ने जैसे ही प्रतियोगिता जीती, खुशी की लहर दौड़ गई। दिगंबर सिंह के नारों से पूरा गौचर मैदान गुंजायमान हो गया।

आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ न्यूज़ की खबर का असर , एफआरओ की परीक्षा अब 26 दिसंबर 2022 से 30 दिसंबर 2022 तक होगी