हिमाचल चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धमक अब दिल्ली में भी देखने को मिल रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टार प्रचारक के तौर पर बीजेपी के लिए प्रचार शुरू कर दिया है. रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने भव्य रोड शो कर इसकी शुरुआत की. इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हिमाचल विधानसभा चुनाव में शिमला, सिरमौर, पौंटा साहिब, नाहन समेत एक दर्जन से अधिक सीटों पर जनसभा और चुनावी रैलियां कर चुके हैं.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिन भर अल्मोड़ा जिले का दौरा करने और विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रविवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने नगर निगम चुनाव में विनोद नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि नेगी और मंडावली सीट से शशी चांदना के पक्ष में शांति मार्ग से श्रीराम चौक तक रोड शो किया. इस दौरान उनके साथ दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी के रोड शो में उमड़ी हजारों की भीड़ ने साबित कर दिया कि सीएम धामी के चेहरे को उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोग पसंद कर रहे हैं.

ऐसा पहली बार हुआ है कि उत्तराखंड के किसी मुख्यमंत्री को दूसरे राज्यों में भी आम जनता का इतना प्यार मिल रहा है.
गौरतलब है कि उत्तराखंड के 22 साल के सफर में पुष्कर सिंह धामी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे कम उम्र के चेहरे के तौर पर काम कर रहे हैं. पार्टी आलाकमान युवा चेहरे के तौर पर सीएम धामी को राष्ट्रीय परिदृश्य में विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी सौंप रहा है. इससे पहले हिमाचल चुनाव में मुख्यमंत्री धामी पौंटा, शिमला, सिरमौर समेत एक दर्जन विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी रैलियां कर चुके हैं।
अब दिल्ली नगर निगम चुनाव में सीएम धामी के जबरदस्त रोड शो ने साबित कर दिया है कि युवा मुख्यमंत्री धामी की पहचान राष्ट्रीय मंच पर एक मंझे हुए राजनेता के रूप में हो गई है. यही वजह है कि बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व विभिन्न राज्यों के चुनाव में सीएम धामी को जिम्मेदारी सौंप रहा है.
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े

