मसूरी : सदभावना संस्था 28 नवंबर 2022 को 25वां नि:शुल्क नेत्र उपचार एवं विकलांग सहायता शिविर का आयोजन करने जा रही है। जिसमें स्वामी विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून के सहयोग से नेत्र रोगों की जांच एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।
शिविर की जानकारी देते हुए सदभावना संस्था के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि आगामी 28 नवंबर को श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार में शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. शिविर में विवेकानंद नेत्रालय के विशेषज्ञ चिकित्सक नेत्र रोगों की जांच करेंगे और जिन लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना है, उन्हें देहरादून ले जाकर उसी दिन ऑपरेशन कर उसी दिन लेंस लगाकर वापस मसूरी भेज दिया जाएगा।

ऑपरेशन के मरीजों के लिए नि:शुल्क भोजन और दवा की भी व्यवस्था की गई है। वहीं दिव्यांग सहायता शिविर में विकलांगों को हेयररिंग एड, बैशाखी, कैलिपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर आदि उपकरण नि:शुल्क दिए जाएंगे। जिसके लिए विकलांग प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, सीएमओ के दो फोटो लाना जरूरी है। वहीं जिनकी आंखों का ऑपरेशन होना है उन्हें अपने साथ दो फोटो, पहचान पत्र, शुगर और वीपी जांच रिपोर्ट साथ लानी होगी।

