पौड़ी गढ़वाल : जिले के लोगों को फिलहाल गुलदार के खौफ से निजात मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है. गुलदार की आहट से वन विभाग की नींद उड़ी हुई है। आलम यह है कि पौड़ी तहसील परिसर में अब गुलदार दोपहर में नजर आने लगा है। गत दिवस तहसील व न्यायालय परिसर के समीप गुलदार के देखे जाने से अफरातफरी मच गई।
गौरतलब हो कि कचहरी व तहसील परिसर के समीप गुलदार के देखे जाने से अफरातफरी मच गई. इस दौरान तहसील में लोग अपना जरूरी काम कर रहे थे, तभी गुलदार आ गया। लोगों ने पहले तो जमकर हंगामा किया, जिससे गुलदार कोर्ट परिसर की झाड़ियों में छिप गया। लोगों ने तुरंत पौड़ी वन विभाग को सूचना दी। जिस पर पौड़ी रेंज नागदेव कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर एलएम नेगी ने बताया कि उन्होंने गुलदार को झाडिय़ों में जाते देखा।

रेंजर नेगी ने बताया कि इस दौरान उनकी टीम भी झाडिय़ों में घुस गई, तभी रेंजर ने भी गुलदार पर डंडे से हमला कर दिया, लेकिन गुलदार वहां से भाग गया। गनीमत रही कि रेंजर नेगी को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। न्यायालय परिसर के पास वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिसर के पास काफी घनी झाड़ियां उग आई हैं, जो जंगली जानवरों के लिए बेहतर आश्रय का काम करती हैं. बताया कि इससे पहले भी मादा गुलदार को इसी स्थान पर शावकों के साथ देखा गया था।
इसके बाद भी वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था। लेकिन गुलदार दोबारा इस इलाके में नजर नहीं आए। उन्होंने बताया कि जंगल के नजदीक होने के साथ ही झाड़ियों की बहुतायत होने के कारण गुलदार अक्सर यहां नजर आता है।
आप सब लोग ये खबर भी पढ़े
देहरादून : उत्तराखंड में 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, स्कूलों में अवकाश रहेगा

