टिहरी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज टिहरी जिले की धनौल्टी विधानसभा अंतर्गत नैनबाग के गांव परोगी पहुंचे.
यहां उन्होंने खेल संस्कृति महोत्सव में विकास गोष्ठी का उद्घाटन किया। इसका आयोजन अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया.अठजूला क्रीडा एवं सांस्कृतिक विकास समिति को 2 लाख का अनुदान दिया है। और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक स्वास्थ्य केंद्र परोगी में खोलने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज धनौल्टी विधानसभा में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया , जिससे लोगो को बहुत पैदा होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने स्कूली बच्चो ने रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। जिसे देखकर मुख्यमंत्री मंत्रमुग्ध हो गए । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मैन उद्देश्य अपनी संस्कृति पर ही था.

28 नवम्बर को रात्री सांस्कृति संध्या में जौनसार की सुपर स्टार गायिका परीमा राणा व जौनसार के गायक अतर शाह एवं हिमाचल के सुप्रिद्ध नाटी किंग सुरेश शर्मा द्वारा द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी जायेगी ।

इस अवसर पर समारोह समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह सजवाण, खजान दास विधायक राजपुर, प्रीतम पंवार विधायक धौनोल्टी , राजेश सजवाण भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नैनबाग मंडल, हुकम सिंह रमोला मंडल अध्यक्ष नैनबाग , कविता रौतेला जिला पंचायत सदस्य सरतली वार्ड, सीता रावत ब्लॉक प्रमुख, राजेश नौटियाल भाजपा जिला अध्यक्ष, सुभाष रमोला, जेष्ट प्रमुख सरदार सिह कंडारी , सुन्दर सिंह रावत जौनपुर प्रधान संगठन के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सबल सिंह, सचिव कन्हैया सिंह, सह सचित मोहन भंडारी , संयोजक महिपाल सिंह सजवाण, सिया सिंह चौहान ,मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, डीएम डा. सौरभ गहरवार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान आदि मौजूद थे।