देहरादून : आईटी पार्क धोरन, सहस्त्रधारा रोड स्थित हेल्पिंग हैंडस अस्पताल द्वारा जले हुए गरीब मरीजों की नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी के लिए पद्मश्री डॉ. योगी एरोन द्वारा 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक पांच दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
यह निशुल्क शिविर अमेरिकी संस्था रिसर्च इंटरनेशनल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और ऑपरेशन का सारा खर्च वहन कर रही है।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विनीता पुरी की टीम करेगी सर्जरी . इस टीम में डॉ. राघव मागो, डॉ. राघव श्रोतरिया, डॉ. श्वेता सलगावकर, डॉ. योगी ऐरन, एवम उनके पुत्र डॉ. कुश ऐरन सर्जरी करेंगे।
दिनांक 28 नवम्बर 2022 को आयोजित पंजीयन दिवस पर लगभग 78 रोगियों ने अपना पंजीयन कराया तथा उनमें से 30 से अधिक रोगियों का शल्य चिकित्सा हेतु पंजीयन किया गया है, 29 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक जिन रोगियों को ऑपरेशन की आवश्यकता है, उनका ऑपरेशन किया जायेगा.

