मसूरी : शहीद भगत सिंह चौक कुलड़ी से गांधी चौक तक सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया और करीब 150 दुकानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 20 दुकानों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया और उनसे 8550 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई और लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की गई।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर शहीद भगत सिंह चौक से गांधी चौक तक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें करीब 150 दुकानों का निरीक्षण किया गया और 20 दुकानों से सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद किया गया. इस दौरान इन दुकानों से करीब तीन किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया, जिसके लिए चालान के रूप में 8550 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की चेतावनी दी।

अभियान में नगर कार्यपालन अधिकारी राजवीर सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभास सिंह, सफाई निरीक्षक बिरेंद्र सिंह बिष्ट, किरन राणा, हिलदारी के अरविंद शुक्ला व एनएचएमए की टीम के सदस्य मौजूद रहे.