खेल : पाकिस्तान ने इस समय टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान कर दी है, जहां पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 74 रन से हार का सामना करना पड़ा था, वहीं पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को इसका फायदा मिला है ।
दरअसल, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान सीरीज में पिछड़ गया है और उसे काफी नुकसान भी हुआ है.
यह टीम पॉइंट्स टेबल में आगे है
अगर अंक तालिका की बात करें तो इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 में से सात टेस्ट जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर है. इसके अलावा दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका, तीसरे नंबर पर श्रीलंका, चौथे नंबर पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया और पांचवें नंबर पर बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम है।

इसके अलावा छठे नंबर पर वेस्टइंडीज, सातवें नंबर पर इंग्लैंड, आठवें नंबर पर न्यूजीलैंड और नौवें नंबर पर बांग्लादेश है।
इस तरह भारत को फायदा हुआ
दरअसल, इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद टीम इंडिया को इस तरह फायदा हुआ कि अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार में से एक टेस्ट हार भी जाती है तो फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. बशर्ते टीम इंडिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सफाया कर दे.
वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे एक टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम से कम दो टेस्ट जीत जाता है तो वह फाइनल में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में भी आ सकता है.
टीम इंडिया की राह आसान
इन तमाम समीकरणों पर गौर करें तो साफ नजर आ रहा है कि टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता बिल्कुल साफ नजर आ रहा है. बस बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे मैच जीतने की कोशिश करनी है।
दरअसल, टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच हार चुकी है और इस चैंपियनशिप के नियमों के मुताबिक टीम को टेस्ट जीतने पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार अंक और टाई होने पर 6 अंक मिलते हैं. वहीं, मैच जीतने पर 100 फीसदी और टाई होने पर 50 फीसदी अंक दिए जाते हैं, जहां फिलहाल भारत ज्यादा मैच जीतकर भी श्रीलंका से पीछे है.

