देहरादून : देहरादून आबकारी विभाग ने रायपुर क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड स्थित एक घर में छापेमारी कर 130 पेटी नकली शराब बरामद की है. आबकारी विभाग के मुताबिक शराब तस्कर उत्तराखंड में महंगी ब्रांड के स्टिकर लगाकर चंडीगढ़ से सस्ती शराब बेच रहे थे. हालांकि विभाग को मौके से शराब तस्कर नहीं मिले। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, सहस्त्रधारा चौराहा के पास आदर्श विहार में आबकारी विभाग ने नकली शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ (Fake Liquor Suggling Busted) किया है. तस्कर चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाते थे और महंगी शराब का स्टीकर लगाकर ब्रांडेड शराब बनाकर सस्ते दामों पर उत्तराखंड में सप्लाई करते थे। विभाग के मुताबिक शराब तस्कर दीपक जायसवाल नाम का शख्स वीवीआईपी पॉश सोसाइटी में अपने कोठे से शराब की तस्करी कर रहा था. दीपक पूर्व में आबकारी विभाग का लाइसेंसी ठेकेदार रहा है और मसूरी में शराब की दुकान चलाता है.
जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर आदर्श विहार स्थित एक मकान में छापेमारी की गयी. कार्रवाई के दौरान घर से 130 पेटी शराब बरामद की गई। तस्कर उत्तराखंड में महंगे ब्रांड के नकली होलोग्राम लगाकर चंडीगढ़ से सस्ती ब्रांड की शराब बेच रहे थे। आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

